World Top 10 Richest Countries in 2025

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं:अडानी दूसरे नंबर पर: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 का खुलासा

Spread the love

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है।

दूसरे नंबर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। वह भारत के सबसे ज्यादा संपत्ति कमाने वाले व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति में 13% (₹1 लाख करोड़) का इजाफा हुआ है। तीसरे नंबर पर एचसीएल की रोशनी नादर हैं। वह भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में एकमात्र महिला हैं। हाल ही में एच.सी.एलके संस्थापक शिव नादर ने कंपनी में 47% हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी को ट्रांसफर कर दी। इसके चलते वह पहली बार टॉप टेन अमीरों की हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शामिल हो गई है।

1.हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की शुरुआत किसने की और कब की?

1999 में एक ब्रिटिश अकाउंटेंट ने हुरुन लिस्ट की शुरुआत कीहुरुन एक शोध संगठन है जो दुनिया भर में धन, उद्यमिता और आर्थिक रुझानों पर केंद्रित है। आधिकारिक तौर पर इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हेजवर्फ ने की थी।हेगेवर्फ, जिसे उसके चीनी नाम “#” (हू रन) से भी जाना जाता है। उन्होंने देश के सबसे अमीर लोगों की पहचान करने और उन्हें रैंक देने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की। पिछले कुछ वर्षों में, यह विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान बन गया है।

2.एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं

• कुल अरबपति: दुनिया में 3,456 अरबपति हैं, जो 2024 में रिपोर्ट किए गए 3,279 से 177 अधिक है। यह 5% की वृद्धि दर्शाता है।

• भारत में अरबपति: इनकी संख्या पहले 271 से बढ़कर 284 हो गई है। उनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है.

• विश्व शहर रैंकिंग: न्यूयॉर्क 129 अरबपतियों के साथ दुनिया की अरबपतियों की राजधानी है। लंदन 97 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

• एशिया सिटी रैंकिंग: 90 अरबपति होने के बावजूद मुंबई ने एशिया की ‘अरबपति राजधानी’ का खिताब खो दिया। 92 अरबपतियों के साथ शंघाई पहले स्थान पर है।

• युवा अरबपति: सबसे कम उम्र में स्व-निर्मित अरबपति बोल्ट के रयान ब्रेस्लो (29) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है।

3.मुख्यालय और संचालन कौन करता है।

• हुरुन का मुख्यालय शंघाई, चीन में है। मुंबई में भी इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

• यह 20 से अधिक देशों में अनुसंधान और डेटा संग्रह करता है।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट: दुनिया के अरबपतियों (1 अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति वाले व्यक्ति) की वार्षिक रैंकिंग, पहली बार 2012 में प्रकाशित हुई।

• हुरुन इंडिया रिच लिस्ट: 2012 में लॉन्च की गई, जो भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों पर केंद्रित थी।

• हुरुन चाइना रिच लिस्ट: संगठन की मूल पेशकश, 1999 में लॉन्च की गई।

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *